छात्रों के लिए बड़ी खबर : विदेश में पढ़ाई की चिंता खत्म
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
08 Aug 2025 05:06 PM
यह खबर देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए है। उत्तर प्रदेश के छात्र, छात्राओं के साथ ही साथ इस खबर का सीधा सम्बंध उनके माता-पिता से भी है। यदि आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं। छात्र अथवा छात्र के माता-पिता हैं तो आपकी बहुत बड़ी चिंता खत्म हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों को विदेश में पढ़ाई कराने के लिए बड़ी योजना शुरू कर दी है। Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश सरकार देगी UK में पढ़ाई का खर्च
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के छात्रों के लिए बहुत बड़ी योजना शुरू की है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर योजना शुरू की है। इस योजना का नाम ‘‘भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी चिवनिंग उत्तर प्रदेश छात्रवृत्रि योजना’’ रखा गया है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत प्रदेश के गरीब परिवार के प्रतिभाशाली छात्रों को UK (इंग्लैंड) में पढ़ाई करने का पूरा खर्च उत्तर प्रदेश सरकार वहन करेगी। उत्तर प्रदेश के पोस्ट ग्रेजुएट करने के इच्छुक छात्रों को यह छात्रवृद्धि दी जाएगी।
क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की छात्रों के लिए योजना
उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को बड़ी योजना की शुरूआत कीहै। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के गरीब-मेधावी छात्रों का विदेश में पढ़ाई का संर्पना भी पूरा होगा। उच्च शिक्षा विभाग यूके के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री ६५(पीजी) करने के लिए छात्रवृत्ति देगा। कैबिनेट ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी है। इसे वर्तमान सत्र से ही लागू किया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बाजपेई - चिवनिंग उत्तर प्रदेश राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना को हरी झंडी दे दी ने बताया कि योजना के तहत हर साल पांच गरीब व प्रतिभावान छात्रों को एक विषय में मास्टर डिग्री की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह योजना प्रदेश सरकार व द फॉरेन कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस (एफसीडीओ) के साथ किए गए एमओयू के तहत चलाई जाएगी। इसके तहत प्रति छात्र 23 लाख रुपये की सहायता राज्य सरकार देगी। बाकी का खर्च एफसीडीओ वहन करेगा।
योजना में छात्र-छात्राओं के शिक्षण शुल्क के साथ, परीक्षा व शोध शुल्क, एक छात्र के रहने के लिए खर्च, एक बार आने-जाने का हवाई जहाज का किराया भी छात्रवृत्ति में शामिल होगा। योजना का लाभ देने के लिए छात्रों से आवेदन लिए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग और एफसीडीओ आवेदन पत्रों के आधार पर गरीब व मेधावी छात्रों का इसके लिए चयन करेगी। यह योजना शैक्षिक सत्र 2025-26-शुरू होगी और तीन शैक्षिक सत्रों 2028-29 तक चलेगी। 30 मार्च 2028 के बाद इसके संचालन के लिए एमओयू का नवीनीकरण किया जाएगा। Uttar Pradesh News