बाइक पर पीछे बैठने वाले के लिए बड़ी खबर नई व्यवस्था के तहत ऐसा करने पर उसका चालान कट जाएगा.

यूपी में अब बाइक में पीछे बैठने वाले को अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाना होगा. नई व्यवस्था के तहत ऐसा करने पर उसका चालान कट जाएगा. अब बाइक पर पीछे बैठने वाले ने हेलमेट नहीं लगाया तो वाहन का ऑनलाइन चालान कटेगा।
चालान की निर्धारित राशि का भुगतान वाहन स्वामी को करना होगा. अभी तक मुख्य रूप से बाइक चालक के हेलमेट नहीं लगाने पर ही चालान किया जाता था, जबकि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट पहनना पहले से ही अनिवार्य है। .
यातायात विभाग के अनुसार चालान की प्रणाली को अपडेट किया जा रहा है, जिसके बाद से यह नियम लागू होंगे और वाहन स्वामी निश्चित राखी का भुगतान खुद करेगा। . यह चालान एप और आईटीएमएस के कैमरों के जरिए काटे जाएंगे, जिसमें चालक की फोटो क्लिक करके चालान होंगे.।
विज्ञापन