बिजनौर में पुलिस ने करीब 60 लाख रुपये की 650 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा। हरियाणा के चालक को गिरफ्तार कर शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू की गई। पढ़े पूरी खबर।

UP News:उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक ट्रक से अंग्रेजी शराब की 650 पेटियां बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक, बरामद शराब की कीमत करीब 60 लाख रुपये है। मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। बिजनौर के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी। UP News
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्वाट, सर्विलांस और थाना कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर शादीपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग की। इस दौरान ट्रक नंबर UP71T7412 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में फर्जी बिलों के माध्यम से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 650 पेटियां बरामद हुईं। UP News
पुलिस ने ट्रक से इम्पीरियल ब्लू और आरएस ब्रांड की शराब बरामद की। बरामद शराब का विवरण इस प्रकार है:
पुलिस के मुताबिक, बरामद शराब की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। UP News
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रक चालक है और हरियाणा में राहुल नाम के व्यक्ति के संपर्क में आया था। आरोप है कि राहुल ने पंजाब से ट्रक लाने के बदले 20 हजार रुपये और प्रतिदिन 500 रुपये देने की बात कही थी। बाद में शराब के परिवहन के लिए अतिरिक्त 30 हजार रुपये देने का लालच दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पंजाब से ट्रक में शराब भरकर ला रहा था। उसने शराब के परिवहन की बात स्वीकार की, लेकिन शराब के वास्तविक मालिक के बारे में जानकारी होने से इनकार किया। पुलिस अब इस मामले में अन्य आरोपियों और शराब की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। UP News
विज्ञापन