SIR को लेकर कांग्रेस का विरोध आखिर किस दिशा में आगे बढ़ेगा और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर सियासी टकराव कितना बढ़ेगा, जानिए इस पूरे प्रदर्शन से जुड़ी अहम जानकारी।

UP News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए विकास भवन पहुंचकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की तथा चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। कांग्रेस का यह प्रदर्शन दिल्ली में विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम के विरोध में आयोजित किया गया। कांग्रेस की ओर से SIR यानी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भी लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। UP News
बिजनौर में कांग्रेस कार्यकर्ता पहले पैदल मार्च करते हुए विकास भवन पहुंचे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे बैठकर धरना शुरू किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दिल्ली में विपक्षी सांसदों के साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ, उसके विरोध में जिला स्तर पर भी आवाज उठाई जा रही है। देशभर में कांग्रेस की ओर से जिला और राज्य स्तर पर विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। UP News
कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेनरिता राजीव सिंह ने कहा कि एक दिन पहले दिल्ली में 300 से अधिक सांसद CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पैदल मार्च कर रहे थे। उनके मुताबिक प्रदर्शन के दौरान सांसदों को रोका गया और उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कायम है। साथ ही चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पारदर्शिता सुनिश्चित किए जाने की मांग भी की गई। UP News
विज्ञापन