बिजनौर के नगीना-धामपुर बाईपास पर चलती स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। कार में नौ लोग सवार थे, जिन्होंने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। पढ़े पूरी खबर

UP News:उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बुधवार को नगीना-धामपुर बाईपास पर उस समय हड़कंप मच गया, जब हाईवे पर दौड़ रही एक स्कॉर्पियो कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में आग लगते ही कुछ ही पलों में लपटें तेज हो गईं और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया। उस समय स्कॉर्पियो में कुल नौ लोग सवार थे। आग की भयावहता को देखते हुए कार में सवार लोगों ने किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। UP News
दरअसल आपको बता दें बिजनौर जनपद के थाना धामपुर क्षेत्र के नगीना धामपुर बाईपास पर स्कॉर्पियो कार जा रही थी जिसमें 9 लोग सवार थे कार में अचानक भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसमें कार में सवार लोगों ने बाहर कूद कर अपनी जान बचाई। UP News
सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया पर आग इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह जल गई।
आग की घटना में किसी की जान नहीं गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना के बाद थाना प्रभारी धामपुर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
चलती कार में हाईवे पर आग लगने से सड़क पर अफरा तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्राइवर की सूझबूझ से नौ लोगों की जान बच गई वरना अंदर फंसने से एक बड़ा हादसा भी हो सकता था फिलहाल पुलिस कार में लगी आग के कारण का पता करने में जुटी हुई है
।
विज्ञापन