Bijnor News : आधुनिक उपयों से खेती को उन्नत बना सकते हैं: तोमर
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:40 PM
समाज विकास संस्थान (Trust) के संस्थापक डॉ. केके तोमर ने कहा कि खेती को उन्नत बनाने के लिए सभी आधुनिक उपायों का प्रयोग करना आवश्यक है।
श्री तोमर ने यह बात बिजनौर जिले के मंडावर मेंआयोजित कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड (Kribhco) द्वारा आयोजित गोष्ठी में विशेष अतिथि के तौर पर कही। उन्होंने कहा कि खेती की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए सभी उपायों को अपनाना लाजिमी है। इसके लिए मिट्टी की जांच (Soil testing ), आधुनिक ढंग से सिंचाई (Irrigation), मिक्स्ड फसल (Mixed cropping), बीजों का सही जांच परख के बाद प्रयोग( Certified seeds) , संतुलित मात्रा में खाद (Balance Fertilizers)का प्रयोग तथा अधिक से अधिक बायो फर्टिलाइजर्स (More Use of fertilizers)का प्रयोग करने से हम खेती को उन्नयन बनाकर देश व समाज व किसानों का बड़ा भला कर सकते हैं।
इस गोष्ठी में सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कृभको से जगवीर सिंह एवं हरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक एकत्रित हुए थे।