Bikru Case : 2 साल से भी ज्यादा लम्बे समय से जेल में बंद ख़ुशी दुबे को मिली जमानत
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:45 AM
वर्ष 2020 में 2 जुलाई को हुए चर्चित Bikru Case के मुख्य आरोपी अमर दुबे की पत्नी को अब जमानत मिल गयी है। वे दो साल से भी ज्यादा समय अवधि से जेल में बंद थीं और उन पर पुलिस को फायरिंग के लिए उकसाने का आरोप लगा हुआ था।
ख़ुशी दुबे कानपुर देहात के जिला जेल में बंद थीं। हालांकि अब उन्हें सुप्रीम कोर्ट के द्वारा सशर्त जमानत दे दी गयी है। कोर्ट का कहना है कि Bikru Case के समय ख़ुशी दुबे नाबालिग थीं और उन्हें अब और अधिक जेल में रखने की कोई जरूरत नहीं है।
विस्तार से जानिए Bikru Case के बारे में
2 जुलाई 2020 की रात को हुई मुठभेड़ जिसमें विकास दुबे और पुलिस के जवान शामिल थे, में ख़ुशी को भी घटना में शामिल माना गया था। हालांकि वे दो दिन पूर्व ही अमर दुबे के साथ विवाह करके उनके घर आयी थी। पुलिस ने विकास दुबे को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश दी थी जिसका विरोध करते हुए विकास दुबे के गुर्गों ने पुलिस पर हमला बोल दिया था। लाठी डंडे के साथ साथ गोलियां चलाने के कारण इस घटना में पुलिस विभाग के कर्मचारी भी हताहत हुए थे।
घटना के बाद मुख्य आरोपी स्थल से फरार हो गए थे। लेकिन बाद में पुलिस ने विकास दुबे को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया था और वापस उत्तर प्रदेश लाते समय आरोपी ने भागने की कोशिश की जिसमें दोबारा हुई मुठभेड़ में पुलिस ने विकास दुबे को मार गिराया।
अमर दुबे जो विकास दुबे का रिश्तेतदार था, वह भी पुलिस के द्वारा मुठभेड़ में मारा गया और उसकी पत्नी को भी Bikru Case का आरोपी बताते हुए पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था। कोर्ट ने हालांकि पहले ख़ुशी दुबे की जमानत को नकार दिया था। पर अब उन्हें कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।