उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बे में भाई के बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर दबंगई दिखाते हुए तमंचे से फायर करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। पढ़े पूरी खबर?

UP News:उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बे में भाई के बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर दबंगई दिखाते हुए तमंचे से फायर करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। UP News
पुलिस के मुताबिक,कस्बा ओरन निवासी कुलदीप ने शिकायत दर्ज कराई कि बीती रात उसके भाई के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट की।आरोप है कि जब कुलदीप अपने भाई को बचाने पहुंचा,तो आरोपी ने उस पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।सूचना मिलते ही बिसंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। UP News
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोलू उर्फ नीरज पुत्र हरिनारायण,निवासी कस्बा बिसंडा,थाना बिसंडा,जनपद बांदा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा,चार जिंदा कारतूस,एक मिस कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। UP News
पुलिस ने मुकदमा संख्या 463/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109, 115(2),352,351(3) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मामला दर्ज किया है। UP News
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी,उपनिरीक्षक बुद्धी सागर,कांस्टेबल अनिल पटेल और कांस्टेबल अरुण गुप्ता शामिल रहे। UP News
विज्ञापन