विज्ञापन
भाजपा नेतृत्व ने संकेत दिया कि आगामी चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के दौरान संगठनात्मक सक्रियता, जनाधार और जीतने की क्षमता को प्रमुख आधार बनाया जाएगा।

UP News : भाजपा नेतृत्व ने संकेत दिया कि आगामी चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के दौरान संगठनात्मक सक्रियता, जनाधार और जीतने की क्षमता को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। साथ ही 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान को और गति देने के निर्देश भी दिए गए। लोकसभा चुनाव के बाद बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच भाजपा अब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। इसी उद्देश्य से संगठनात्मक बैठकों का दौर तेज किया गया है और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। हालांकि सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। आने वाले महीनों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के बीच आगे की रणनीति पर और बैठकें होने की संभावना है।
UP News
यह भी पढ़े : योगी ने बताया 2027 जीत का सबसे बड़ा राज, कार्यकर्ताओं को दिया खास मंत्र
बैठक में शामिल सहयोगी दलों के नेताओं ने भी गठबंधन की एकजुटता पर जोर दिया। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से कहा गया कि जिस सीट पर जिस दल का उम्मीदवार सबसे मजबूत होगा, उसे प्राथमिकता मिलनी चाहिए। वहीं निषाद पार्टी ने कार्यकतार्ओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर बल दिया। सहयोगी दलों के नेताओं ने सीट बंटवारे के मुद्दे पर कोई अंतिम टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि इस पर उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल प्राथमिकता संगठनात्मक मजबूती और संयुक्त रणनीति है।
UP News
यह भी पढ़े : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : गर्लफ्रेंड को 2 लाख और मोबाइल देने का खुलासा
बैठक में चुनावी रणनीति के साथ-साथ संगठन को और मजबूत बनाने पर विशेष फोकस रहा। नितिन नवीन ने पार्टी पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक संगठन सक्रिय रखने, नियमित प्रवास करने और कार्यकतार्ओं के साथ संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव में संगठन की सक्रियता ही सबसे बड़ी ताकत होगी। उन्होंने पार्टी के भीतर आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया और कहा कि चुनाव के दौरान गुटबाजी से बचना सभी नेताओं और कार्यकतार्ओं की जिम्मेदारी है।
UP News
यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश के हर गांव में पहुंचेगी योगी सरकार, शुरू होगा बड़ा अभियान
विज्ञापन