विज्ञापन
प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में रविवार को लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक की।

UP News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में रविवार को लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में संगठनात्मक समन्वय, बूथ स्तर पर तालमेल और आगामी चुनाव की रणनीति जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम है, लेकिन उत्तर प्रदेश के विकास और चुनावी सफलता के लिए एनडीए के सभी सहयोगी दल मिलकर काम करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि गठबंधन जनता के बीच विकास और सुशासन के मुद्दों को लेकर जाएगा।
UP News
यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश के हर गांव में पहुंचेगी योगी सरकार, शुरू होगा बड़ा अभियान
बैठक में चुनावी रणनीति के साथ-साथ संगठन को और मजबूत बनाने पर विशेष फोकस रहा। नितिन नवीन ने पार्टी पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक संगठन सक्रिय रखने, नियमित प्रवास करने और कार्यकतार्ओं के साथ संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव में संगठन की सक्रियता ही सबसे बड़ी ताकत होगी। उन्होंने पार्टी के भीतर आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया और कहा कि चुनाव के दौरान गुटबाजी से बचना सभी नेताओं और कार्यकतार्ओं की जिम्मेदारी है।
UP News
यह भी पढ़े : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : गर्लफ्रेंड को 2 लाख और मोबाइल देने का खुलासा
बैठक में मौजूद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार और संगठन मिलकर काम करेंगे, ताकि भाजपा वर्ष 2017 जैसी ऐतिहासिक सफलता दोहरा सके। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन के आधार पर भाजपा का समर्थन करेगी। मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता विकास और सुरक्षा की राजनीति चाहती है तथा भाजपा इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।
UP News
यह भी पढ़े : योगी ने बताया 2027 जीत का सबसे बड़ा राज, कार्यकर्ताओं को दिया खास मंत्र
विज्ञापन