BJP नेता की गुंडागर्दी, युवक पर बरसाए डंडे,मंडल मंत्री समेत 7 पर FIR
UTTARPRADESH NEWS
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 01:26 AM
UTTARPRADESH NEWS : उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर में दबंगों द्वारा एक युवक को पीटे जाने का मामला सामने आया है । घटना सुल्तानपुर के उतमापुर गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक भाजपा कुड़वार मंडल के प्रभारी द्वारा साथियों के साथ मिलकर एक युवक को बुरी तरह मारा पीटा गया । पहले उसकी डंडे लाठी से पिटाई की गई और फिर उस पर पिस्टल से फायर भी किया गया। मार पीट की इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो गया था। स्थानीय पुलिस ने पहले इस मामले में कोई कारवाई नहीं की लेकिन उच्च अधिकारियों फटकार लगाए जाने के बाद आरोपित मंडल मंत्री सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
असलहा दिखाकर युवक पर बरसाए डंडे...दबंगों ने अकेले घेरकर जमकर पीटा
सुल्तानपुर में सत्ता के नशे में चूर भाजपा कुड़वार मंडल के प्रभारी ने साथियों संग मिलकर कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ा डाली। रास्ते में रोककर एक युवक को न सिर्फ पीटा बल्कि तमंचे और पिस्टल से उस पर फायर झोंक दिया। जिसमें वो बाल-बाल बच गया। स्थानीय पुलिस ने घटना का वायरल वीडियो देखते हुए भी केस नहीं दर्ज किया। जब एसपी ने मामले में फटकार लगाया तब मंडल मंत्री समेत सात पर एफआईआर दर्ज की है।
सुल्तानपुर इलाके में वीडियो में दिखाई दे रहा है...एक युवक को मुंह ढक कर एक दबंग डंडे से मार रहा है और फिर दूसरा व्यक्ति उसे डंडे से मार रहा है और पीछे से लगातार आवाज आ रही है मार मार ... युवक कह रहा है सॉरी गलती हो गई लेकिन कोई सुन नहीं रहा, वह शायद जेब से मोबाइल निकालने की कोशिश करता है लेकिन उसे भी नहीं निकालने देते और मारते ही रहते हैं.
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।