भाजपा विधायक ने काम कराने के लिए अधिकारियों के सामने रखे 50 हजार
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:25 AM
UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक बार फिर भाजपा के विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई हैं। गलत तरीके के लगी बिजली के खंभों को हटाने को लेकर विधायक भड़क गए। जिसके बाद उन्होंने 50 हजार रुपये की गड्डी अधिकारियों के सामने रख दी है और कहा, कुछ तो शर्म करो। हाल में उन्हें परिवहन विभाग के अधिकारियों पर बस अड्डे की अव्यवस्थाओं को लेकर बरसते हुए देखा गया था। अब पूरे शहर में भाजपा विधायक की चर्चा का बाजार गर्म है।
विकास कार्य की समीक्षा करते हुए भड़के विधायक
बीजेपी विधायक राजीव गुंबर आज सर्किट हाउस में विकास कार्य की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर सड़क पर गलत तरीके से लगे बिजली के पोल पर पड़ी। जिसे हटाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी जनता से पैसे जमा करने को कह रहे थे। इसी बात पर विधायक का पारा चढ़ गया। उनके तेवर देखकर बिजली विभाग के अधिकारियों के पसीने छूटने लगे। सर्किट हाउस में विकास कार्य की समीक्षा के दौरान राजीव गुंबर के साथ बीजेपी विधायक कीरत सिंह, देवेंद्र निम और समाजवादी एमएलए उमर अली खान भी मौजूद थे। बीजेपी विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि सड़क पर गलत तरीके से बिजली के पोल लगे हैं। इसे हटाने के लिए विभाग के लोग पैसा जमा करवाने की बात कह रहे है कि एस्टिमेट बनवाकर ही पोल हट सकते है।
बिजली विभाग ने गलत लगवाए हैं पोल
उन्होंने कहा कि बिजली के पोल गलत आपने लगाए है, तो उन्हें हटाने का पैसा जनता को क्यों देने चाहिए? अगर दो एक पोल हटाने के लिए काफी पैसा लग रहा है तो ये गलती विभाग की है। विभाग खुद अपने खर्चे से उन्हें हटाए। इस बात पर बिजली विभाग के अधिकारी अपने अलग तर्क दे रहे थे, तो विधायक को गुस्सा आ गया ओर उन्होंने अपने उनके सामने 50 हजार रुपए पटक दिए। विधायक राजीव गुंबर ने गुस्से से अपने कुर्ते की जेब से 50 हजार रुपये के नोटों की गड्डी निकालते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों के सामने रख दी. उन्होंने कहा, ह्यकुछ तो शर्म करो.. मुझे पता है कि बिना पैसे आप काम नहीं करेंगे। इसलिए पहले ही घर से लेकर आया हूं. अगर और चाहिए तो मेरे घर से मंगवा लेना, जनता के कामों के लिए मैं अपनी जेब से पैसे खर्च कर सकता हूं।
विधायक परिवहन अधिकारियों की लगा चुके हैं फटकार
इससे पहले बीजेपी विधायक राजीव गुंबर परिवहन विभाग के अधिकारियों को डांटने नजर आए थे। हाल में राजीव गुंबर बस अड्डे पर समीक्षा करने पहुंचे थे। जहां अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाया था। उन्होंने अधिकारियो को नीचे बैठाकर पानी पिला दिया था। जिसके बाद परिवहन विभाग ने रातों रात बस अड्डे का नक्शा बदल दिया था।