सेवता विधानसभा क्षेत्र से विधायक ज्ञान तिवारी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को जिस युवक से विवाह कराया गया, उसने अपनी पहचान और कारोबार को लेकर गलत जानकारी दी थी। विधायक के मुताबिक, बाद में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से युवक के कथित फर्जीवाड़े की जानकारी सामने आई।

UP News : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक बीजेपी विधायक की बेटी से शादी के बाद कथित तौर पर बड़े धोखाधड़ी नेटवर्क का खुलासा होने का मामला सामने आया है। सेवता विधानसभा क्षेत्र से विधायक ज्ञान तिवारी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को जिस युवक से विवाह कराया गया, उसने अपनी पहचान और कारोबार को लेकर गलत जानकारी दी थी। विधायक के मुताबिक, बाद में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से युवक के कथित फर्जीवाड़े की जानकारी सामने आई। उन्होंने दावा किया कि आरोपी अब तक करीब 25 महिलाओं से शादी कर उनसे बड़ी रकम ऐंठ चुका है। मामले में विधायक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रखर त्रिवेदी और उसके पिता अनुज त्रिवेदी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों से जुड़े तथ्यों की पुष्टि के लिए विभिन्न पहलुओं को खंगाला जा रहा है। UP News
विधायक ज्ञान तिवारी के अनुसार उनकी बेटी प्रज्ञा की शादी वर्ष 2024 में प्रखर त्रिवेदी के साथ हुई थी। शादी से पहले प्रखर ने खुद को मुंबई में रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ा बड़ा कारोबारी बताया था। परिवार की ओर से युवक के बारे में जानकारी जुटाने के बाद ही विवाह का फैसला लिया गया था। विधायक का आरोप है कि शादी के समय युवक ने अपने कथित आपराधिक रिकॉर्ड और पुराने मामलों से जुड़ी जानकारी परिवार से छिपाई। शादी के करीब ढाई साल बाद उसके बारे में ऐसी जानकारियां सामने आने लगीं, जिनसे परिवार को संदेह हुआ। UP News
विधायक ने बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ जानकारियों के बाद परिवार को प्रखर त्रिवेदी के खिलाफ कथित ठगी और फर्जी पहचान से जुड़े मामलों का पता चला। आरोप है कि उसने अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग पहचान का इस्तेमाल कर महिलाओं से संबंध बनाए और शादी के बाद उनसे पैसे लिए। विधायक का दावा है कि प्रखर ने कई महिलाओं को इसी तरह अपने जाल में फंसाया। इसी आधार पर उन्होंने आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। UP News
मामले में विधायक ज्ञान तिवारी की ओर से रेउसा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में उन्होंने अपने समधी अनुज त्रिवेदी और दामाद प्रखर त्रिवेदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अब जांच एजेंसियां आरोपी के पुराने रिकॉर्ड, कथित शादियों, आर्थिक लेन-देन और अलग-अलग महिलाओं से जुड़े मामलों की जानकारी जुटा रही हैं। UP News
विधायक ज्ञान तिवारी ने बताया कि जब उन्हें प्रखर के बारे में कथित सच्चाई का पता चला तो वह अपनी बेटी को वापस ले आए। उनका कहना है कि इस घटना के बाद परिवार ने त्रिवेदी परिवार से सभी रिश्ते समाप्त कर लिए हैं। विधायक ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से उनका परिवार मानसिक रूप से परेशान है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले का असर उनके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा पर पड़ा है। UP News
विज्ञापन