विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने बड़ी धमकी दी है। भाजपा, मोदी तथा योगी का विरोध करने वालों को धमकी देते हुए भाजपा विधायक ने विरोध का खामियाजा भुगतने की नसीहत दी है।

UP News : उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने बड़ी धमकी दी है। भाजपा, मोदी तथा योगी का विरोध करने वालों को धमकी देते हुए भाजपा विधायक ने विरोध का खामियाजा भुगतने की नसीहत दी है। इतना ही नहीं सरकारी कार्यक्रम के मंच से भाजपा विधायक ने भाजपा का विरोध करने वाले ग्राम प्रधानों को धमकी भी दे डाली।
UP News
भाजपा के धमकी बाज विधायक का नाम विनोद सिंह है। विनोद सिंह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की सुल्तानपुर शहर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक हैं। विगत दिवस भाजपा विधायक विनोद सिंह ने सुल्तानपुर जिले में स्थित भाई-भादर मार्ग पर बनाए जाने वाले नहर के पुल का शिलान्यास किया। शिलान्यास का यह कार्यक्रम पूरी तरह से सरकारी कार्यक्रम था। सरकारी कार्यक्रम होने के बावजूद भाजपा विधायक अलग ही रंग में नजर आए। उन्होंने अपने भाषण में साफ-साफ धमकी दे दी कि उत्तर प्रदेश में भाजपा, मोदी तथा योगी का विरोध करने वालों को उस विरोध का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यहां यह तथ्य उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम का आयोजन अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र में हुआ था। इस कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा विधायक विनोद सिंह ने कहा कि भारत का मुसलमान भारत और उत्तर प्रदेश सरकार की सारी योजनाओं का लाभ ले रहा है, लेकिन वह चाहता है कि मोदी और योगी खत्म हो जाएं। UP News
विनोद सिंह ने कहा कि उन्होंने चिकित्सा में 44 करोड़ रुपये दिए हैं, जिसमें मुस्लिम भी शामिल थे और इलाज में कोई भेदभाव नहीं रखा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जब मैंने भेदभाव नहीं रखा, तो क्षेत्र के प्रधान कैसे भेदभाव करेंगे। उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कहा कि भाजपा, मोदी तथा योगी का विरोध किया तो प्रधानी की कुर्सी छुड़वा दूंगा। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार के खिलाफ जाएगा, उस पर जांच बैठेगी। UP News
विज्ञापन