उत्तर प्रदेशक के गोरखपुर भोजपुरी फिल्म और बॉलीवुड स्टार के साथ-साथ भाजपा के सांसद रवि किशन शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाला आरोपी बिहार के आरा जिले के जवनिया गाँव का निवासी अजय कुमार यादव बताया जा रहा है। अजय यादव ने सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी कि “रवि किशन यादवों पर टिप्पणी करते हैं, इसलिए मैं उन्हें गोली मार दूंगा।” UP News
उत्तर प्रदेशक के सांसद रवि किशन के निजी सचिव शिवम द्विवेदी ने गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। शिकायत में सांसद की सुरक्षा बढ़ाने और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है।
आरोपी ने बातचीत के दौरान भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने राम मंदिर की जगह अस्पताल बनाने की बात कही थी। साथ ही, आरोपी ने भगवान श्रीराम और राम मंदिर को लेकर भी आपत्तिजनक शब्द कहे। आरोपी ने धमकी के साथ ही धार्मिक टिप्पणी भी की है।
धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ाई जाएगी संभावना
सांसद रवि किशन शुक्ला की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है, और सम्भावना है कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है।गौरतलब है कि यह घटना राजनीतिक व सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है।