UP BJP New Team: गंभीर और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पत्रकारिता जगत में अपनी पहचान बना चुके 'चेतना मंच' की खबर पर एक बार फिर मुहर लगी है।

UP BJP New Team: यूपी बीजेपी की नई टीम की घोषणा 25 जून हो गई। इसके साथ ही एक बार फिर गंभीर और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पत्रकारिता जगत में अपनी पहचान बना चुके 'चेतना मंच' की खबर पर मुहर लगी है। नवाब सिंह नागर को पश्चिमी यूपी का क्षेत्रिय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी का यह फैसला गुर्जर समुदाय को अपने साथ जोड़ने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। चेतना मंच ने करीब दो महीने पहले 27 अप्रैल को ही यह खबर प्रकाशित की थी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा का नया क्षेत्रीय अध्यक्ष गुर्जर समाज के किसी नेता को बनाया जाएगा। इतना ही नहीं खबर में इस बात का भी जिक्र था बीजेपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष नोएडा क्षेत्र के किसी गुर्जर नेता को बनाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें :-
विज्ञापन