विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को अपने पहले संगठनात्मक दौरे पर लखनऊ पहुंच गए है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।

UP News : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को अपने पहले संगठनात्मक दौरे पर लखनऊ पहुंच गए है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले हो रहा यह दो दिवसीय दौरा राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान नितिन नवीन मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों, संगठन के पदाधिकारियों और एनडीए सहयोगी दलों के नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें करेंगे। इन बैठकों में संगठन की जमीनी स्थिति, चुनावी रणनीति और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर व्यापक मंथन होने की संभावना है। UP News
भाजपा नेतृत्व इस दौरे को केवल औपचारिक बैठक तक सीमित नहीं रखना चाहता। पार्टी का उद्देश्य संगठन की नई टीम में ऊर्जा भरने के साथ-साथ बूथ स्तर तक की तैयारियों की समीक्षा करना है। बैठकों में पिछले चुनावों के अनुभव, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी विधानसभा चुनाव की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके आधार पर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष भी इस दौरान अधिकांश बैठकों में मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया जाएगा। नितिन नवीन शनिवार सुबह करीब 11 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचें। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत किया। इसके बाद वह रोड शो के रूप में भाजपा मुख्यालय के लिए रवाना हुए । यह रोड शो आलमबाग, टीएन चतुर्वेदी चौराहा, चारबाग, दीनदयाल स्मृतिका, महाराणा प्रताप चौराहा और बर्लिंगटन चौराहा होते हुए भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेगा। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। UP News
यह भी पढ़े :उत्तर प्रदेश सरकार देगी युवा वर्ग को बड़ा तोहफा, मिलेगी नौकरी
भाजपा मुख्यालय पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक समीक्षा करेंगे। शाम को वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद भाजपा की कोर कमेटी के साथ अलग बैठक होगी, जिसमें संगठन और सरकार के बीच समन्वय, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। शाम को वह हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे तथा पद्मश्री सम्मानित डॉ. विद्या बिंदु सिंह से उनके आवास पर मुलाकात भी करेंगे। दिन का समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रात्रिभोज के साथ होगा। UP News
दौरे के दूसरे दिन रविवार की शुरुआत भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ चाय पर चर्चा से होगी। इसके बाद एनडीए सहयोगी दलों के नेताओं के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। सुबह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ अलग-अलग बैठकें भी प्रस्तावित हैं। दोपहर में राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्र प्रेरणा स्थल पहुंचकर भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह लखनऊ के पीर नगर क्षेत्र में एक बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचकर बूथ स्तर पर चल रही संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों की समीक्षा करेंगे। पार्टी इसे बूथ सशक्तिकरण अभियान के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में देख रही है। UP News
भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस दौरे का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत रणनीति तैयार करना है। पार्टी नेतृत्व बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने और सहयोगी दलों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विशेष ध्यान दे रहा है। माना जा रहा है कि दो दिवसीय यह दौरा उत्तर प्रदेश में भाजपा की आगामी चुनावी तैयारियों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। UP News
विज्ञापन