विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जीत की हैट्रिक बनाने की तैयारी कर रही है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव-2027 के लिए अपने सभी वर्तमान विधायकों का रिपोर्ट कार्ड बनाना शुरू कर दिया है।

UP News : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जीत की हैट्रिक बनाने की तैयारी कर रही है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव-2027 के लिए अपने सभी वर्तमान विधायकों का रिपोर्ट कार्ड बनाना शुरू कर दिया है। भाजपा के नेतृत्व ने घोषणा कर दी है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के वर्तमान विधायकों को उनके रिपोर्ट कार्ड के आधार पर ही टिकट मिलेगा। विधायकों के रिपोर्ट कार्ड तैयार करके उत्तर प्रदेश से दिल्ली में केन्द्रीय नेतृत्व के पास भेजे जा रहे हैं। UP News
उत्तर प्रदेश में भाजपा के 255 विधायक हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हर हाल में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाना चाहती है। यही कारण है कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा की प्रत्येक सीट पर मंथन शुरू कर दिया है। वर्तमान विधायकों के काम करने के तरीके, क्षेत्र में विकास कार्यों, जनता में लोकप्रियता तथा सामाजिक समीकरण के आधार पर विधायकों के रिपोर्ट कार्ड तैयार किए गए हैं। इन रिपोर्ट कार्ड के आधार पर बड़ी संख्या में विधायकों के टिकट काट कर नए चेहरों को मौका देने की तैयारी की जा रही है। UP News
हाल ही में उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने भाजपा में टिकट कटने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा है कि भाजपा अपने 225 से अधिक विधायकों के टिकट काटेगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव के इस दावे को खास रणनीति के तहत उठाया गया कदम माना जा रहा है। अखिलेश यादव चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा का अगला चुनाव उनकी पार्टी के प्रत्याशी भाजपा के वर्तमान विधायकों के सामने ही लड़ें। वर्तमाना विधायकों के विरूद्ध जनता में नाराजगी रहती है। इस नाराजगी के बल-बूते पर वर्तमान विधायकों को हराना आसान रहेगा। अखिलेश यादव की रणनीति यह है कि यदि वें भाजपा के विधायकों के टिकट कटने का दावा करते रहेंगे तो भाजपा अपनी रणनीति बदलकर टिकट नहीं काटेगी। ऐसे में सपा के प्रत्याशी भाजपा के वर्तमान विधायकों को आसानी से हरा पाएंगे। अब देखना यह है कि भाजपा कितने वर्तमान विधायकों का टिकट काटती है। UP News
विज्ञापन