विज्ञापन
UP News : भाजपा ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में WPD वाला दांव चलने का फैसला किया है। भाजपा के नेताओं को उम्मीद है कि उनका WPD वाला दांव सपा के PDA की काट बन जाएगा।

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सभी राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हर रोज नए-नए मुद्दे तलाश किए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) स्पष्ट कर चुकी है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को केन्द्र बिन्दु बनाकर लड़ा जाएगा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सपा के पीडीए.... वाले फार्मूले की काट तलाश कर ली है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में WPD वाला दांव चलने का फैसला किया है। भाजपा के नेताओं को उम्मीद है कि उनका WPD वाला दांव सपा के PDA की काट बन जाएगा।
उत्तर प्रदेश में सत्ता की हैट्रिक लगाना चाहती है भाजपा
उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूरी योजना सत्ता प्राप्त करने की हैट्रिक लगाने की है। लगातार तीसरी बार सरकार बना कर भाजपा उत्तर प्रदेश में सत्ता की हैट्रिक लगाने की पूरी तैयारी कर चुकी है। वर्ष-2017 में हुए विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने बम्पर जीत हासिल की थी। वर्ष-2022 के विधानसभा के चुनाव में भी भाजपा ने जीत का सिलसिला जारी रखा था। इसी प्रकार वर्ष-2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज करके हर हाल में सरकार बनाना चाहती है। वर्ष 2027 में सरकार बनाने के लिए भाजपा ने अलग-अलग रणनीति तैयार की है। भाजपा के द्वारा तैयार की गई रणनीति में सपा के PDA की काट में WPD का दांव चलना भी शामिल है। UP News
क्या है PDA की काट के लिए बना WPD
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग (P), दलित वर्ग (D) तथा अल्पसंख्यक वर्ग (A) को एकजुट करके बड़ा राजनीतिक दांव चल रही है। PDA वाले दांव का ही नतीजा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने बेहतर प्रदर्शन किया था। सपा के PDA की काट के लिए भाजपा ने WPD का नया फार्मूला बनाया है। इस फार्मूले में (W) का मतलब महिला (Woman), (P) का मतलब पिछड़ा वर्ग तथा (D) का मतलब दलित समाज है। भाजपा अपने स्वर्ण समाज के वोटों को एकजुट रखते हुए प्रदेश की महिलाओं, पिछड़े समाज तथा दलित समाज को एकजुट करके हर हाल में सत्ता की हैट्रिक लगाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
महिला आरक्षण को बनाया जा रहा है बड़ा मुद्दा
भाजपा ने पूरे देश में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को बड़ा मुद्दा बना लिया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में भी महिला आरक्षण को प्रमुख मुद्दा बनाने का प्रयास भाजपा कर रही है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर निंदा प्रस्ताव पास करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का यह विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल से भाजपा पूरे उत्तर प्रदेश में महिलाओं के बीच में अनेक कार्यक्रम आयोजित करने वाली है। भाजपा का पूरा प्रयास है कि प्रदेश में महिलाओं को बड़ी संख्या में पार्टी के साथ जोड़ा जाए। UP News:
विज्ञापन