भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय कार्यकारिणी घोषित हो गई है। विनोद त्यागी समेत 10 उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, 10 मंत्री और 13 सदस्यों को जिम्मेदारी मिली है।

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हलकों में बृहस्पतिवार की देर शाम बड़ी हलचल मच गई। यह हलचल उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बड़े फैसले के कारण मची है। उत्तर प्रदेश में BJP ने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। तीन सितंबर 2026 को जारी किए गए कार्यकारिणी के पत्र के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद पश्चिमी क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति घोषित की गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। जारी सूची में कुल 37 पदाधिकारियों और सदस्यों के नाम शामिल हैं।
जारी सूची के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय कार्यकारिणी में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री, क्षेत्रीय मंत्री और सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में कुल 10 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनके अलावा चार क्षेत्रीय महामंत्री, 10 क्षेत्रीय मंत्री और 13 सदस्यों को शामिल किया गया है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के पद पर श्री विनोद त्यागी, श्री मानसिंह गोस्वामी, श्री हरेंद्र जाटव, श्री प्रवीण मित्तल, श्री बिजेंद्र कश्यप, श्री अंकुर राणा, श्री राजीव सिसोदिया, श्री प्रदीप सैनी, श्री विनोद चौधरी और श्री सुभाष वाल्मीकि को जिम्मेदारी दी गई है। सोशल मीडिया पोस्ट में भी विनोद त्यागी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने का उल्लेख किया गया है। पोस्ट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर की ओर से कार्यकारिणी घोषित किए जाने की जानकारी दी गई है।
नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी में चार नेताओं को क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। सूची के अनुसार श्री अशोक मोंगा, श्री हरीश सिंह, श्री संजीव सिक्का गोयल और श्री रूपेन्द्र सैनी को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है।
क्षेत्रीय कार्यकारिणी में 10 नेताओं को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। सूची में श्री अजय भारद्वाज भराला, श्रीमती कुमुदिनी चौधरी सैनी, श्रीमती हरजिंदर कौर, श्री सुखविंदर सोम, श्री नितिन मलिक, श्री महेश बाली, श्री दीपक ऋषि गौड़, श्री वरुण गोयल, श्री सौरव पाल लोधी और श्री आयुष पवार के नाम शामिल हैं। इन नेताओं को क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी संगठन की जिम्मेदारी निभाने के लिए कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने अपनी कार्यकारिणी की सूची जारी करते हुए चेतना मंच को बताया कि जारी सूची के अंतिम हिस्से में 13 सदस्यों के नाम दर्ज हैं। इनमें श्री मनोज शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, श्री नितिन शर्मा, श्री राजे कसाना, श्रीमती खीना सिंह, श्री कृष्ण चंद सैनी, श्री रोहित वाल्मीकि, श्री हरमीत बख्शी, श्री हेमंत लोधी, श्री ललित गर्ग मोदी, श्री संजय राणा, श्री सतेंद्र चौधरी और श्री राजीव लोचन प्रजापति शामिल हैं। इस तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की घोषित क्षेत्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष से लेकर महामंत्री, मंत्री और सदस्यों तक कुल 37 नाम शामिल किए गए हैं।
भाजपा उत्तर प्रदेश के लेटरहेड पर जारी सूची को जारी करते हुए BJP पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने जानकारी दी कि इस दस्तावेज में पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों को जरूरी प्रतिनिधित्व दिया गया है।
विज्ञापन