
UP News : लोकसभा चुनाव 2024 में अभिनेत्री से नेता बनीं हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश धनगर से आगे चल रही हैं। मथुरा से बीजेपी की हेमा मालिनी सवा लाख वोटो से आगे।
हेमा मालिनी, जिन्हें अक्सर बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' कहा जाता है, लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मथुरा निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रही हैं,
75 वर्ष की हेमा मालिनी मथुरा से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं और इस सीट पर उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के मुकेश धनगर है। चुनाव की दौड़ मे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व आईआरएस अधिकारी सुरेश सिंह भी हैं।