प्यार में अंधी पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, पति को जिंदा जलाया
Uttar Pradesh Samachar
उत्तर प्रदेश
चेतना मंच
29 Nov 2025 03:58 PM
उत्तर प्रदेश के बागपत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महिला के सिर पर प्यार का भूत कुछ इस कदर सवार हुआ कि उसने अपने पति को बेहद खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। दरअसल प्रेमी के प्यार में डूबी महिला ने पहले अपने पति को मिलने के बहाने से बुलाया और मौका पाते ही उसे मौत की नींद सुला दी। Uttar Pradesh Samachar
जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना बागपत की बताई जा रही है जहां प्रेमी के प्यार में पड़ी महिला ने अपने पति को मिलने के लिए बुलाया और मौका पाते ही वारदात को अंजाम दे बैठी। बताया जा रहा है कि महिला का आशिक पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद था। जैसे ही महिला का पति आया महिला ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके आशिक ने उसपर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया।
जिंदगी से लड़ते हुए पति ने 5वें दिन अस्पताल में तोड़ा दम
मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है जो थाना रमाला क्षेत्र के कंडेरा गांव का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार, सन्नी की बीवी अंकिता का प्रेम-प्रसंग अय्यूब नाम के युवक से चल रहा था। जिससे कई बार फोन पर बात करते समय सन्नी ने अंकिता को टोका भी था। सन्नी के रोकने-टोकने पर अंकिता गुस्से से तिलमिला जाती थी जिसके बाद दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। आए दिन झगड़े होने के कारण अंकिता अपने मायके गढ़ी कांगरान आ गई थी।
कब दिया गया घटना को अंजाम?
सन्नी के परिजनों के मुताबिक, 22 जुलाई 2025 को सन्नी घर से कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार के लिए निकला था। जब वह दोघट क्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर पहुंचा तो उसके ससुराल पक्ष के लोग और उसकी बीवी का प्रेमी अय्यूब वहां पहुंचा और उसे अपने साथ ले गए फिर अय्यूब ने उसी की बीवी और सास के सामने पैट्रोल डाला और आग लगा दी। इसकी सूचना सन्नी के परिजनों को दी गई जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और सन्नी को अस्पताल ले गए। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के चलते दिल्ली सफदरगंज भेज दिया। जहां 5 दिन तक जिंदगी से जंग लड़ते हुए सन्नी ने दम तोड़ दिया।
वहीं सन्नी का शव लेकर रविवार देर रात परिजन थाने पहुंचे। शव आने की सूचना गांव के लोगों को मिली तो भारी संख्या में गांव के लोग थाना रमाला पहुंच गए और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप धरना देने लगे। वहीं पर परिजनों ने शव को भी रखा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारी के आश्वासन पर परिजन माने। जिसके बाद शव लेकर घर चले गए। Uttar Pradesh Samachar