विज्ञापन
UP Crime : एक युवक ने जब पाकिस्तान समर्थक नारेबाजी का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने 14 लड़कों के खिलाफ देशद्रोह सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।

UP News: बरेली के एक बाजार में रविवार (4 मई) को कथित तौर पर पाकिस्तानी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस घटना की वजह से इलाके में दहशत फैल गई और दुकानदारों को अपनी दुकानें आंशिक रूप से बंद करनी पड़ीं। इस मामले में 10 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
यह घटना रविवार दोपहर कैंटोनमेंट थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर बाजार में हुई। बताया जा रहा है कि कुछ बाइक सवार युवकों ने नारेबाजी की।
विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट खेलकर बाइक पर लौट रहे 14 लड़कों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए थे। आरोप है कि विकास नाम के एक युवक ने जब विरोध किया तो उसके साथ हाथापाई भी की गई थी। विकास की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 14 लड़कों के खिलाफ देशद्रोह सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। UP News
कौन है मुख्य आरोपी?
इस घटना के बाद कैंट पुलिस एक्टिव हो गई और रात से ही धरपकड़ अभियान चला दिया। नौ नाबालिग और एक सह आरोपी इमरान को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक घटना का मुख्य आरोपी पूर्व पार्षद तहसीन का बेटा काशिफ है। वह मौलाना तौकीर रजा की इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) से जुड़ा है। रजा पिछले साल 27 सितंबर से जेल में बंद हैं। ‘‘आई लव मोहम्मद’’ पोस्टर पर विवाद के बाद बरेली में हिंसक झड़पें हुई थीं जिसके बाद से रजा जेल में हैं। काशिफ के आवास पर छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार पाया गया। UP News
विज्ञापन
विज्ञापन