विज्ञापन
दुल्हन अपने मायके आई हुई थी। वह घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली और फिर वापस नहीं लौटी।

UP News: जालौन में एक दुल्हन शादी के 22 दिन बाद अपने प्रेमी संग फरार हो गई। मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। दुल्हन अपने मायके आई हुई थी। वह घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली और फिर वापस नहीं लौटी। आरोप है कि नवविवाहिता न केवल अपने प्रेमी के साथ भागी, बल्कि घर से 62 500 रुपये की नकदी और ससुराल पक्ष के कीमती जेवरात भी उठा ले गई ।
बेटी जब वापस नहीं लौटी तो परिजनों को शक हुआ। बेटी की मां ने थाने में लिखित तहरीर देकर पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी गई तहरीर के मुताबिक लड़की की शादी 25 मई को जालौन में हुई थी। शादी की रस्मों के बाद चौथी के दिन बेटी अपने मायके आई हुई थी। 16 जून को दोपहर करीब 12 बजे वह एक सहेली के साथ शादी में पहनने के लिए कपड़े और जेवर लेने की बात कहकर घर से निकली और देर शाम तक वापस नहीं लौटी।
लड़की जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों के मुताबिक गांव के ही एक युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की साजिश रची थी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक और नवविवाहिता की तलाश की जा रही है। UP News
विज्ञापन