विज्ञापन
UP News: पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

UP News: अलीगढ़ में कथित लव जिहाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक अंसार अली पर आरोप है कि उसने राहुल बनकर दिल्ली की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शादी कर ली। सुहागरात की रात दुल्हन को सच्चाई का पता चला कि उसका पति हिंदू नहीं, बल्कि मुस्लिम है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, असली पहचान जानने के बाद भी युवती ने अंसार अली के साथ रहने का फैसला किया और दोनों ने निकाह भी कर लिया। लेकिन इसके बाद युवती की मुश्किलें बढ़ गईं।
अंसार अली ने कथित तौर पर युवती को तीन तलाक दे दिया और फिर हलाला कराने के लिए दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। परेशान युवती ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।
नाम और धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप
युवती ने आरोप लगाया है कि अंसार अली ने अपना नाम और धर्म छिपाकर उसके साथ शादी की। उसका कहना है कि आरोपी पहले से शादीशुदा था और उसने खुद को राहुल बताया था, जबकि असल में वह अंसार अली है।
पीड़ित युवती दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके की रहने वाली है। उसकी मां चाय की एक छोटी दुकान चलाती हैं। युवती का आरोप है कि अंसार अली उसी दुकान पर अक्सर आया-जाया करता था और राहुल बनकर उससे दोस्ती बढ़ाई।
युवती ने पुलिस दर्ज कराई शिकायत
युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि अंसार अली हलाला के नाम पर उसे गैर-मर्दों के साथ अवैध संबंध बनाने और धंधा चलाने के लिए मजबूर कर रहा था।
मंगलवार को युवती दिल्ली से अलीगढ़ पहुंची और आरोपी अंसार अली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोपी थाना क्वार्सी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। UP News
विज्ञापन