Porn देखते हुए भाई की जागी हवस, छोटी बहन को बनाया शिकार
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
06 Feb 2024 08:44 PM
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक भाई ने अपनी ही छोटी बहन को हवस का शिकार बना लिया। वहीं जब बहन ने इसका विरोध कर मां को शिकायत करने की बात कही तो भाई ने उसे मौत के घाट उतार दिया। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले का बताया जा रहा है।
पोर्न देख जागी हैवानियत
दरअसल युवक अपने मोबाइल फोन पर पोर्न वीडियो देख रहा था। जिसे देख कर उसकी हवस जाग उठी और उसने अपनी ही छोटी बहन को अपनी हवस का शिकार बना डाला। जब बहन ने युवक का विरोध किया और इन बारे में अपनी मां से उसकी शिकायत करने की बात कही तो, युवक डर गया और खुद को बचाने के लिए उसने अपनी छोटी बहन का गला दबा कर उसे जान से मार डाला। बहन की हत्या की जानकारी मिलने पर आस-पास के लोग जमा हो गए। इस दौरान दोनों की मां किसी रिश्तेदार के घर गई हुई थी। इस घटना की जानकारी मिलने पर वह फौरन घर लौट आई।
Uttar Pradesh News
मोबाइल में मिली अश्लील वीडियों
उत्तर प्रदेश में हुई इस शर्मनाक घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस पूरे मामले में लड़की के चाचा ने अपने ही भतीजे के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या किए जाने की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गामव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसमें कई सारी अश्लील वीडियों पाई गई है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।