उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद आज सहारनपुर के नकुड़ विधानसभा क्षेत्र स्थित सौराणा गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे।

UP News : उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद आज सहारनपुर पहुंच रहे हैं। वह नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के सौराणा गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह दिखाई दे रहा है। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। नीली टोपी और पार्टी के झंडों के साथ बसपा समर्थक जनसभा में शामिल होने पहुंच रहे हैं। बसपा जिलाध्यक्ष रजनीश बंधु के मुताबिक, यह आयोजन नकुड़ विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। उनके अनुसार, जनसभा में करीब 40 से 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। UP News
यह भी पढ़ें :यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, मेरठ में 18 जिलों के अधिकारियों के साथ अहम बैठक
इसे भी पढ़ें :अयोध्या मे 1,00000 दीपों से आलोकित होगा श्रीराम जन्मभूमि परिसर
आकाश आनंद के इस कार्यक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में देखा जा रहा है। अब सबकी नजरें उनके संबोधन पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि वह अपने भाषण में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी चुनाव की रणनीति से जुड़े मुद्दों पर बात कर सकते हैं। UP Newsं
विज्ञापन