दिल्ली पुलिस के सिपाही और उसके परिवार पर दबंगों ने किया हमला, घटना CCTV में क़ैद
Bulandshahar News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 05:03 AM
बुलंदशहर। बुलंदशहर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के सिपाही और उसके परिवार पर दिनदहाड़े हमला कर दिया। बेख़ौफ़ बदमाशों से जान बचाते हुए वह दुकान में छिप जाते हैं। सिपाही और उसके परिवार पर हमला पुरानी रंजिश को लेकर किया गया है। इस पूरे मामले का एक CCTV फ़ुटेज भी सामने आया है। पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई कर रही है।
दबंगों ने किया सिपाही के परिवार पर हमला
बुलंदशहर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के सिपाही, उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। दिन दहाड़े इस हमले को अंजाम दिया गया। इस पूरी घटना को लेकर एक CCTV फ़ुटेज भी सामने आया है जिसमें कुछ दबंग हमला करते दिखाई दे रहे हैं। जान बचाने के लिए दिल्ली पुलिस के सिपाही और उसका परिवार एक दुकान में छिप जाते हैं लेकिन दुकान से निकालकर उनके साथ मार पिटाई की जाती है। दबंगों का CCTV फ़ुटेज भी वायरल हो रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि रास्ते में भी उनके साथ मारपिटाई करने की कोशिश की गई थी। पूरा मामला बुलंदशहर के औरंगाबाद क़स्बे का है। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में क़ैद हो गई, जिसके बाद इसका वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Bulandshahar News in hindi
पुलिस कर रही मामले में कार्रवाई
जैसे ही पुलिस को पूरे मामले की सूचना मिली तो पुलिस मौक़े पर पहुँची, घायलों को अस्पताल भिजवाया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ सामने आया है कि पुरानी किसी रंजिश के चलते यह मार पिटाई की गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त होने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले पर पैनी नज़र बनाए हुए है और जाँच पड़ताल कर रही है। दबंगों द्वारा हमला करने का ये वीडियो CCTV कैमरे में क़ैद हो गया जिसके बाद यह तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।