आईबी के रिटायर्ड कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, पुरानी दुश्मनी में हो चुके हैं कई क़त्ल
Bulandshahar News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:57 PM
Bulandshahar News बुलंदशहर के शिकारपुर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गाँव में गोलियों की आवाज़ से इलाक़ा दहल उठा। दरअसल यहाँ पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद बाइक सवार बदमाश मौक़े से फ़रार हो गए। ताबड़ तोड़ गोलियां चलने से क्षेत्र में अफ़रातफ़री मच गई। सूचना के बाद मौक़े पर पहुँची पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
पुरानी रंजिश में की गई हत्या
मामला बुलंदशहर के शिकारपुर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गाँव नसीरपुर भासरौली गाँव का है। गाँव निवासी राम भूल सिंह पर चार हमलावरों ने ताबड़ तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगने से मौक़े पर ही व्यक्ति की मौत हो गई, जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को लगी तो तुरंत फॉरेंसिक टीम, पुलिस टीम मौक़े पर पहुँची और जाँच पड़ताल शुरू की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ सामने आया है कि मंडी से धान बेचकर लौट रहे थे राम भूल सिंह। राम भूल सिंह पूर्व सरकारी कर्मचारी थे। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बतायी जा रही है। एक अरसे से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। रंजिश में अब तक दोनों ओर से 4 से अधिक मौतें हो चुकी है। सभी हत्याओं के मामले में कई आरोपियों को सजा भी हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ मृतक के तीन गोली मारी गई है। पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस कर रही मामले में कार्रवाई
पुलिस ने घटना के बाद से ही अपनी जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जिन लोगों से मृतक और परिवार की पुरानी रंजिश थी जिसमें कई हत्याएं हो चुकी है अभी संदेह उन्हीं लोगों पर जा रहा है। घटना का पर्दाफ़ाश करने के लिए पाँच टीमों का गठन कर दिया गया है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।