बुलंदशहर में बलून उड़ाकर किया गया यातायात माह का शुभारंभ
Bulandshahar News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 05:23 AM
बुलंदशहर। बुलंदशहर में बलून उड़ाकर यातायात माह का शुभारंभ किया गया है। SP सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी और ASP अनुकृति शर्मा ने इस यातायात माह का बलून उड़ाकर शुभारंभ किया। इस दौरान ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। इस यातायात माह का शुभारंभ यातायात नियमों की सही जागरूकता और उनका सही ढंग से पालन कराने के लिए किया जा रहा है।
यातायात माह का हुआ शुभारंभ
शहर में बलून उड़ाकर यातायात माह का शुभारंभ किया गया है। यातायात माह का शुभारंभ SP सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी और ASP अनुकृति शर्मा ने किया है। इस दौरान ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। इस यातायात माह के अंतर्गत एक वाहन रैली भी निकाली गई जो यहां शुरू हुई। इसमें ट्रैफ़िक पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। दरअसल त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हर तरीक़े से सख्ती रखी जा रही है। ट्रैफ़िक के नियमों का पालन कराया जा रहा है। ट्रैफ़िक नियमों से आम पब्लिक को लगातार अवगत कराया जा रहा है ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
यातायात नियमों का पालन करना है महत्वपूर्ण
बुलंदशहर में यातायात माह के शुभारंभ के दौरान SP सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी, ASP अनुकृति शर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस यातायात माह कार्यक्रम और अन्य कार्यक्रमों से जनता को ट्रैफ़िक नियमों से अवगत कराया जा रहा है ताकि सड़क पर होने वाले हादसों से बचा जा सके और ज़्यादा से ज़्यादा लोग ट्रैफ़िक नियमों के अनुसार चलें और ट्रैफ़िक नियमों का पालन करें। ट्रैफ़िक नियमों की जागरूकता बढ़ाने के लिए ही इस यातायात माह का आयोजन किया गया। एक नवंबर से 15 नवंबर तक त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा संबंधित व्यवस्था और यातायात नियमों के सही पालन के लिए इस यातायात माह का शुभारंभ किया गया है। इस यातायात माह का शुभारंभ कलाम चौराहा से हुआ है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।