Bulandshahar : करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, दो झुलसे
Two youths died due to electrocution, two scorched
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:42 AM
बुलंदशहर (उप्र)। बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाने में बिजली की तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, गुलावठी इलाके के रामनगर मोहल्ले में एक परिवार रविवार को ट्रैक्टर ट्राली में अपना सामान ले जा रहा था। तभी वाहन में रखी एक अलमारी से बिजली की तार छू गई। इससे वाहन में सवार ताबिश, तारिक, बिलाल और जोया करंट की चपेट में आ गए।
पुलिस के अनुसार, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तारिक (22) और ताबिश (23) की मौत हो गयी। झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है।
सिकंदराबाद के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) एवं क्षेत्राधिकारी (सीओ) समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि परिवार वालों के अनुरोध पर शवों का पोस्टमार्टम नहीं किया।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।