गजब का फ्रॉड : बिना ओटीपी या लिंक क्लिक के सीआरपीएफ जवान के खाते से उड़ाए लाखों Bulandshahr News
Amazing Fraud: Millions blown from CRPF jawan's account without OTP or link click
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 08:16 AM
बुलंदशहर। ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जहां पुलिस एक तरफ सामने आ रहे अपराधों पर गंभीरता से कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर आएदिन बुलंदशहर में नए मामले सामने आ रहे हैं। अब सीआरपीएफ के एक जवान के साथ धोखाधड़ी कर खाते से लाख रुपये उड़ा लिए गए हैं। हैरान कर देने वाली बात यह रही के बिना कॉल, मैसेज, ओटीपी के यह धोखाधड़ी की गई है।
Bulandshahr News
सीआरपीएफ जवान के खाते से उड़ाए लाखों
बुलंदशहर के चोला क्षेत्र के कौनदु निवासी सुनील सीआरपीएफ में कार्यरत हैं। सुनील फिलहाल मेघालय में तैनात हैं। सीआरपीएफ जवान का खाता बुलंदशहर के एक बैंक में है। सुनील के परिजनों ने थाना पहुंचकर जानकारी दी कि रविवार शाम को सुनील के खाते से एक लाख कट गए। हैरान कर देने वाली बात यह रही कि सुनील के परिजनों ने शिकायत करते हुए बताया कि ना सुनील के पास कोई कॉल आई, ना कोई मैसेज आया, ना उसने किसी लिंक पर क्लिक किया। फिर भी खाते से रुपये कट गए।
दिल्ली में भी हो चुकी है इस तरह की वारदात
गंभीर स्तर के साइबर फ्रॉड को बुलंदशहर में अंजाम दिया गया है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले व्यक्ति के साथ हुआ था। जहां बिना किसी मैसेज, कॉल, ओटीपी या लिंक के लाखों रुपये की ठगी कर ली गई थी। सुनील के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक हफ्ते में तीन वारदात
बुलंदशहर में बीते कुछ महीनों से साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। दो दिन पहले दो नए मामले सामने आए थे। जहां पर एक व्यक्ति ने खुद को ट्रैवल एजेंट बताते हुए एक व्यक्ति से कहा कि वह उसकी अरब मुल्कों में नौकरी लगवा देगा, जिसके बाद उसके साथ धोखाधड़ी की गई। उसके खाते से एक लाख 80 हजार उड़ा लिए गए। इसके अलावा एक शख्स ने व्यक्ति को लालच देकर कहा कि उसके खाते में कुछ रुपये डाल रहा है, परंतु इस बावत उस शख्स के खाते से 20 हजार उड़ा लिए गए।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।