बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार की भेंट चढ़ गया 5 साल का मासूम:माता पिता की हालत गंभीर
Bulandshahar News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:09 PM
Bulandshahar News : बुलंदशहर के खुर्जा में एक सड़क दुर्घटना में एक परिवार तबाह हो गया। कार और बाइक की भीषण टक्कर के बाद एक मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी। मासूम बच्चे के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
कार और बाइक की हुई टक्कर
मामला बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र का है। यहां पर एक कार और एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर के कारण एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। दूसरी ओर उस बच्चे के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाके के गांव का निवासी भूपेंद्र अपनी पत्नी और अपने 5 वर्ष के पुत्र ऋषभ के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार कार आ रही थी जिसने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना होता देख लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और मौके पर जाकर घायलों को संभाला और अस्पताल में ले जाने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पहुंचकर पता चला कि मासूम बच्चे ऋषभ की मौत हो गई है। 5 साल का बच्चा ऋषभ इस एक्सीडेंट की भेंट चढ़ गया। चिकित्सकों ने मासूम ऋषभ को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Bulandshahar News : कार चालक पर मुकदमा दर्ज
दुर्घटना के बाद कार चालक मौके पर ही कार को छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने अब गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। मासूम बच्चे ऋषभ के चाचा की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। एक तेज रफ्तार कार और उसके चालक का गति पर नियंत्रण न होने के कारण ऐसी दुर्घटना हुई जिसकी भेंट 5 साल का मासूम बच्चा चढ़ गया। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मासूम बच्चे की मौत के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।