Bulandshahr Crime News: स्लीपर बस में शराब तस्करी का अनोखा तरीका,जान कर हो जाएंगे हैरान !
Bulandshahr Crime News
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:24 PM
Bulandshahr Crime News: बुलंदशहर में पुलिस ने अवैध शराब सप्लाई करने वाले कुछ लोगों को पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध तरीके से कुछ लोग शराब की सप्लाई कर रहे हैं। अंतर राज्यीय शराब तस्करों के तस्करी के नए तरीकों को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।अपराधी बड़ी ही चालाकी से कई दिनो से शराब तस्करी का धन्धा चला रहे थे लेकिन इनकी एक गलती इन्हे भारी पड़ गई और ये पुलिस के हत्थे चढ़ गए । अपनी एक गलती के कारण यह शराब तस्कर पकड़े गए।
स्लीपर बस में हो रही थी शराब की तस्करी
Bulandshahr Crime News मामला बुलंदशहर की बीवी नगर थाना का है। पुलिस बीती रात चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि अवैध तरीके से एक राज्य से दूसरे राज्य शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तरीके से तस्करी की जा रही हरियाणा से बिहार जाने वाली शराब की 160 पेटियों को पकड़ लिया । पुलिस ने आरोपी राहुल, शिवकुमार और भूरे को गिरफ्तार किया है। यह शराब बिहार में बेचने के लिए ले जा रही थे पर इतनी भारी मात्रा में शराब जिस तरीके से ले जाई जा रही थी वह चौंकाने वाला है। दरअसल यह लोग स्लीपर बस में शराब की तस्करी करते थे। अक्सर शराब की डिलीवरी करने के बाद सवारी बिठा लिया करते थे ताकि पुलिस को शक ना हो लेकिन इस बार इन्हें सवारी नहीं मिली। स्लीपर बस में सवारी न होने के कारण पुलिस ने बस की चेकिंग की तो शराब की खेप पकड़ी गई।
Bulandshahr Crime News
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक यह लोग क्षेत्र में शराब के पूर्ति करने के लिए अवैध सप्लाई किया करते थे। शराब की डिमांड आने पर ही इस तरीके की अवैध सप्लाई की जाती थी। पुलिस से बचने के लिए बस में यात्री को भी बिठा लिया करते थे पर इस बार इन्हें सवारी नहीं मिली और उनकी इसी गलती के कारण यह पकड़े गए। Bulandshahr Crime News
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।