Bulandshahr News : भिखारी बने साइको किलर ने की बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, मुठभेड़ में जख्मी
Beggar-turned-psycho-killer kills child after kidnapping, injured in encounter
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:30 AM
बुलंदशहर। साइको किलर ने एक व्यक्ति के घर में भिखारी बनकर आसरा लिया। लेकिन, व्यक्ति को उसकी मदद करना भारी पड़ गया। इसी साइको ने व्यक्ति के बेटे का ही अपहरण कर हत्या कर दी। बच्चे के अपहरण के आरोपी को पुलिस तलाश ही रही थी, कि उसके साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में दाखिल कराया है। जांच में पाया गया कि आरोपी पहले भी कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका है।
भिखारी बनकर आया फिर कर लिया बच्चे का अपहरण
बुलंदशहर के अरनिया के जहानपुर गांव का रहने वाला राजेश चौहान पेशे से किसान हैं। राजेश चौहान के यहां 10 दिन पहले भीख मांगने अरुण जाटव नाम का एक व्यक्ति आया। उसने कहा कि उसके पास खाने और रहने के लिए नहीं है। राजेश चौहान ने दया करते हुए व्यक्ति को खाना दिया और रहने के लिए आसरा भी दे दिया। 10-12 दिन घर में रहने के दौरान उसने घर के बच्चे चिराग से दोस्ती कर ली। 15 जून 2023 को नौकर पेट्रोल डलवाने के बहाने से घर से निकला। वह राजेश के सात साल के बेटे को भी साथ ले गया। चिराग और नौकर बाइक से साथ निकले और घंटों तक वापस नहीं लौटे। बच्चे की जब कोई जानकारी नहीं मिली तो लोगों ने जांच पड़ताल शुरू की।
आरोपी के लोकेशन पर पहुंची पुलिस तो हो गई मुठभेड़
बच्चे के ना मिलने पर पुलिस में अपहरण की सूचना दी गई। दिनदहाड़े हुए अपहरण को पुलिस ने गंभीरता से लिया। मामले में तीन टीमें गठित की गई। मामले में सीसीटीवी खंगाले गए, जिसके बाद आरोपी की पहचान हुई। पहचान के आधार पर पुलिस को पता चला कि भिखारी बनकर आए व्यक्ति का अपराधिक इतिहास रहा है। अलीगढ़, नोएडा, मेरठ और अन्य जगहों पर भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। पुलिस की टीम को अपहरणकर्ता के लोकेशन का पता चला तो दबिश दी गई, जिसके बाद पुलिस से मुठभेड़ में साइको अपहरणकर्ता घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पहले भी कर चुका है अपहरण
पुलिस की जांच में पाया गया कि आरोपी ने 2016 में भी 4 महीने के एक मासूम बच्चे का अपहरण किया था। 2022 में वह जेल से छूट गया। इसके बाद भीख मांगकर अपना गुजारा कर रहा था। वह नौकरी की भी तलाश कर रहा था। यह व्यक्ति अलीगढ़ का मूल निवासी है। उसका नाम अरुण जाटव बताया जा रहा है, जो अक्सर मासूम बच्चों को अगवा करता है और फिर उनकी हत्या कर देता है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।