Bulandshahr News : पहले दुष्कर्म फिर गर्भपात और अब शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी
Greater Noida News Today
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:41 AM
बुलंदशहर। खुर्जा के युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। यह आरोप लगाते हुए युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।युवती का कहना है कि पहले प्यार के जाल में फंसाकर यौन शोषण किया और अब शादी से इंकार कर दिया। युवती का कहना है कि युवक से नजदीकियां बढ़ने के दौरान वह गर्भवती भी हो गई थी। अब शादी का दबाव बनाने पर युवक धमकी दे रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, हुई गर्भवती
खुर्जा के चोला क्षेत्र के एक गांव की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि पीएसी के जवान शैलेंद्र ने उसके साथ नज़दीकियां बढ़ाई। आपस में नजदीकियां बढ़ने के बाद दोनों में संबंध बन गए। युवक ने युवती से कहा था कि वह अविवाहित है। युवती को अपने जाल में फंसाकर कई बार पीएसी के जवान ने उसके साथ यौन शोषण किया। युवती से शारीरिक संबंध बनाने के कारण वह गर्भवती हो गई। बाद में युवक ने युवती का गर्भपात भी करा दिया। जब गर्भवती होने के बाद युवती ने युवक से शादी का दबाव डाला तो युवक ने शादी से साफ इनकार कर दिया और धमकी देने लगा। युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पीड़ित युवती ने पीएसी के जवान के खिलाफ नामजद तहरीर देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।