Bulandshahr News : कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म ,चाचा बना मसीहा
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:45 AM
Bulandshahr News : बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। पिता दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया, चाचा ने बड़े भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पिता फरार चाचा ने दर्ज कराया मुकदमा
बुलंदशहर के आहार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब इस वारदात की जानकारी पीड़िता के चाचा को हुई तो उसने पुलिस में मामले की सूचना दी। चाचा ने बताया कि परिवार में पिता पुत्री और 80 वर्षीय मां है। पीड़िता की मां का निधन हो चुका है। गांव के किसी व्यक्ति से उसे पिता द्वारा पुत्री के दुष्कर्म करने की सूचना मिली थी जिसके बाद उसने कार्यवाही की। पीड़िता ने चाचा को पूरी आपबीती बताई तभी से पिता फरार है। चाचा ने अन्य परिजनों के साथ पहुंचकर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी पिता के खिलाफ 376c और पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है।
Bulandshahr News
घटना से इलाके के लोगों में है गुस्सा
मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि बच्ची नाबालिग है। मां की मृत्यु के बाद घर में अकेली ही रहा करती थी। पिता ने अपनी ही बेटी के साथ एक दिन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। पुलिस ने फिलहाल अब मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की लगातार तलाश की जा रही है। इलाके में इस तरीके की घटना सामने आने के बाद लोगों में रोष है। रिश्तो को तार-तार कर देने वाली इस घटना से लोग हैरान हैं। एक पिता द्वारा बेटी के साथ दुष्कर्म कर देने वाली वारदात ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है। जिस पिता पर बेटी की सुरक्षा की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी मानी जाती है उसी पिता ने ऐसे काम को किया जिससे लोग हैरान है।
Bulandshahr News