Bulandshahr News: कुएं में उतरे तीन किसानों की जहरीली गैस से दर्दनाक मौत, इलाके में हड़कंप
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:44 PM
Bulandshahr News: बुलंदशहर में तीन किसानो की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि उन्हें समय पर एंबुलेंस तक नहीं मिल पाई। ट्यूबवेल बोर में उतरे तीनों किसानो की हालत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जया गया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इंजन ठीक करने कुएं में उतरे तीन किसानो की मौत
मामला बुलंदशहर के खानपुर के जाडोल गांव का है। गांव में तीन किसान हंसराज, अनिल और कैलाश एक साथ इंजन ठीक करने ट्यूबवेल बोर में उतरे थे। कुएं में उतरे तीनों किसानो की अचानक से हालत बिगड़ गई। किसी तरीके से आसपास के लोगों को खबर की गई। इसके बाद उन्हें कुएं से बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। कुएं में जाने के कारण तीनों किसाने की हालत बिगड़ चुकी थी।
Bulandshahr News:
समय पर एंबुलेंस तक नहीं मिल पाई
परिवार वाले और गांव के लोग एम्बुलेंस के लिए भी इंतजार करते रहे लेकिन बाद में निजी गाड़ी में लेकर अस्पताल पहुंचे। जब तीनों किसानों के परिजन और गांव वाले अस्पताल लेकर पहुंचे तो पता चला कि तीनों की मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। डॉक्टरो ने किसानों को बचाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।
Bulandshahr News:
जहरीली गैस के कारण मौत की आशंका
कुएं में उतरे किसानो की मौत का कारण जहरीली गैस बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुएं में जहरीली गैस थी जिसके कारण तीनों किसान अचेत हो गए और इस कारण ही उनकी मौत हो गई। तीन किसानो की मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। जिस तरीके से किसानों की मौत ट्यूबवेल बोर में उतरने और उसके बाद संभवता जहरीली गैस के कारण हुई उससे लोगों में यह चर्चा का विषय बन गया है।
तीन किसानों की मौत पर मुख्यमंत्री ने किया 5-5 लाख सहायता देने का ऐलान
बुलंदशहर में तीन किसानों की मौत के मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़ितों को सहायता देने का ऐलान किया है। दूसरी ओर जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश जी ने संबंधित सुरक्षा जानकारी साझा की है।
मुख्यमंत्री ने लिया किसानों की मौत मामले का संज्ञान
मामला बुलंदशहर के खानपुर के जाडोल गांव का है। यहां पर तीन किसान खेत में काम कर रहे थे तभी मोटर खराब होने की वजह से ट्यूबवेल बोर में उतरे, जिसके बाद संभवत जहरीली गैस के कारण उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही तुरंत जिलाधिकारी और प्रशासन मौके पर पहुंचा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है और सभी पीड़ितो को पांच 5 लाख की सहायता देने का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक कोशिश की जा रही है कि आज ही सहायता दे दी जाए। तीन किसानों के कुंए में उतरने से मौत होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया था कि समय पर एंबुलेंस नहीं मिल पाई जिस कारण किसानों की मौत हुई।
सुरक्षा पर दे विशेष ध्यान
जिलाधिकारी ने मीडिया के माध्यम से लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में ट्यूबवेल के बोर में उतरने से पहले सुरक्षा का खास ध्यान रखें। बरसात के मौसम में कोई जानवर भी हो सकता है और इस मौसम में गैस भी अधिक बनती है। यदि सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा तो किसी भी हानी से तुरंत बचा जा सकता है। फिलहाल मौत के बाद इलाके में हड़कंप गया है। सभी को सहायता दी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि वह हर कदम पर पीड़ितों के साथ खड़ा है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।