Bulandshahr News : कलियुग की चरम देखिए, बेटे ने भाड़े के शूटर से कराई पिता की हत्या
See the peak of Kali Yuga, son killed his father with a hired shooter
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 04:57 PM
बुलंदशहर। एक व्यक्ति की कुछ दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने खुलासा किया कि उसकी हत्या किसी और ने नहीं, उसी के बेटे ने कराई थी। पुलिस ने बेटे के साथ ही दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। कलियुगी बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारने के लिए भाड़े के हत्यारे का सहारा लिया।
पिता की हत्या के लिए दी थी ढाई लाख रुपये की सुपारी
बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले भोला सिंह नाम के किसान की हत्या हुई थी। पुलिस तभी से मामले की तफ्तीश कर रही थी। पुलिस ने रविवार को इस मामले का खुलासा करने का दावा किया है। उसका कहना है कि व्यक्ति की हत्या किसी और ने नहीं उसके बेटे ने कराई थी। एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि बेटे नरेंद्र ने भाड़े के शूटर से पिता भोला सिंह की हत्या कराई थी। भाड़े के शूटर्स को ढाई लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। अभिषेक और लोकेश नाम के शूटर्स को यह सुपारी दी गई, जिन्होंने पिता की हत्या कर दी।
हत्या का कारण सुनकर लोग हैरान
बेटे ने पिता की हत्या जमीन विवाद को लेकर कराई थी। दरअसल, पिता ने पुश्तैनी जमीन बेच दी थी, लेकिन उसके पैसे बेटे को नहीं दिए थे। इस बात से बेटा नरेंद्र काफी नाराज था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बेटे और भाड़े के दोनों शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा बरामद किया गया है। इस मामले के खुलासे के बाद से आसपास के लोग काफी हैरान हैं।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।