Bulandshahr News: फसल बचाने के लिए खेत में लगे कटीले तार ने ले ली किसान की जान,गर्दन फंसने से दर्दनाक मौत
Bulandshahr News
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:47 PM
Bulandshahr News: फसलों को जंगली जानवर, सांड भैंस और गाय से बचाने के लिए किसान खेतों पर कटीले तार लगाने लगे हैं ,ये तार फसल को तो पशुओं से बचा रहे हैं लेकिन कभी कभी ये हादसों का बायस बन जानलेवा भी साबित हो रहे हैं । अगर यह तार ना लगाए जाएं तो जंगली जानवर फसल को अक्सर बर्बाद कर देते हैं, लेकिन किसानों को अपनी फसल को बचाने के साथ-साथ इन कटीले तारों से खुद की रक्षा भी करनी होगी क्योंकि एक ऐसा मामला सामने आया है जहां इन कटीले तारों में फंस कर एक युवक की मौत हो गई ।
Bulandshahr News कटीले तार में गर्दन फंसने से युवक की दर्दनाक मौत
दरअसल मामला बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र के गांव महुआखेड़ा का है। यहां पर एक किसान रोजमर्रा की तरह अपने खेतों की ओर बाइक से जा रहा था। कच्चे रास्ते पर बाइक ले जाते हुए अचानक से उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होने से एक खेत में बाढ़ में लगे कटीले तारों में युवक फस गया और उसके साथ हादसा हो गया। 30 वर्षीय पुरन रविवार को घर से बाइक लेकर हंसी-खुशी गया था लेकिन लौटा नहीं। दरअसल खेत के कटीले तारों में उस किसान की गर्दन फंस गई। खेत में लगे कटीले तार के कारण उसके साथ हादसा हुआ और उसकी मौत हो गई। इलाके में इस तरीके की घटना सामने आने के बाद लोगों के लिए सोचने का विषय बन गया है। लोग हैरान है कि जानवरों से खेतों को बचा रहे हैं लेकिन इससे हादसा होने की भी संभावना है।
Bulandshahr News
कटीले तारों से सावधानी बरतना जरूरी
ग्रामीण इलाकों में खेतों के चारों ओर कटीले तार लगाए जाते हैं ताकि फसल को नुकसान ना हो। लेकिन यह घटना एक उदाहरण के तौर पर है। फसलों को बचाने के लिए लगाए गए इन कटीले तारों से किसान को भी हानि हो सकती है। इसलिए सावधानी से इन कटीले तारों के ओर से गुजर कर जाए या कोई भी कार्य करते वक्त जहां यह कटीले तार हो वहां पर सावधानी बरती जाए।