Bulandshahr News : भरे बाजार में महिला को पीटते रहे दबंग और देखते रहे नगरवासी
Bulandshahr News: The bullies kept beating the woman in the crowded market and the townspeople kept watching
भारत
RP Raghuvanshi
12 Jun 2023 11:15 PM
Bulandshahr News : बुलंदशहर में दबंगों की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दबंग इस महिला को दिनदहाड़े भरे बाजार में पीट रहे हैं। नगर में वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। आसपास के लोगों ने महिला को बचाने की जहमत नहीं की। मामला पुलिस के संज्ञान में भी है। पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Bulandshahr News :
भरे बाजार में महिला को पीटने का वीडियो वायरल
बुलंदशहर कोतवाली नगर के अंसारी रोड बाजार का बताया जा रहा है एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि अंसारी रोड शहर का वह बाजार है जो सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ के लिए जाना जाता है। शहर के प्रमुख बाजार में भीड़भाड़ के बीच एक महिला से अभद्रता का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नगर के अंसारी रोड बाजार में भारी भीड़ के सामने ही कुछ दबंग एक महिला से मार पिटाई शुरू कर देते हैं। महिला को बुरी तरीके से मारते हैं जिससे महिला जमीन पर गिर जाती है। किसी तरीके से महिला अपने आप को बचाने की कोशिश करती है। करीब खड़ा एक व्यक्ति पिटाई कर रहे दूसरे शख्स को रोकने की खूब कोशिश करता है। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज का यह वीडियो अब नगर में सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस ने लिया मामले का संज्ञान
बुलंदशहर नगर के अंसारी रोड बाजार मे महिला के साथ मारपीट करने के वीडियो के वायरल होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। महिला के साथ दिनदहाड़े अभद्रता और मारपीट करने वाले दबंगों की तलाश की जा रही है।