Bulandshahr News : पति को छोड़ भागी महिला ने काट डाला प्रेमी का प्राइवेट पार्ट
Gereater Noida News
भारत
RP Raghuvanshi
28 Jun 2023 11:26 PM
बुलंदशहर। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। प्रेमी के गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शादी के बाद हुआ किसी और से प्यार, फिर उसी पर वार
लड़की की शादी जहांगीराबाद के एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ वक्त बाद लड़की का अफेयर एक लड़के से चलने लगा। लड़का ससुराल पक्ष की ओर से ही है। दोनों का प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ता गया। कुछ दिन पहले लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई और पीछे पति और बच्चों को छोड़ गई। कुछ दिन तो महिला और प्रेमी के बीच सब कुछ ठीक चला, लेकिन उसके बाद पत्नी प्रेमी को छोड़कर वापस पति के पास आ गई और पति के साथ रहने लगी।
पति ने भी सब कुछ भूलकर पत्नी को स्वीकार कर लिया। पति-पत्नी हंसी खुशी अपने घर में रह रहे थे, लेकिन पत्नी का आरोप है कि प्रेमी एक दिन उसके घर आया और जबरदस्ती संबंध बनाने लगा। इससे प्रेमिका ने प्रेमी के गुप्तांग पर हमला कर दिया। दूसरी ओर प्रेमी पक्ष का आरोप है कि लड़की ने प्रेमी को बुलाया था। वह किसी बात से नाराज थी, इसलिए उसने गुप्तांग पर हमला किया।
गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का हो रहा है इलाज
गुप्तांग पर हमला होने के बाद प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जहांगीराबाद हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर का कहना है कि धारदार हथियार से गंभीर रूप से हमला किया गया है। उपचार किया जा रहा है, लेकिन स्थिति गंभीर है। मामले में आरोपित महिला के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#BulandshahrNews #BulandshahrCrime