Bulandshahr News : जलेबी की दुकान में चर्बी का थैला मिलने से हड़कंप
There was a stir after getting a bag of fat in the Jalebi shop
भारत
RP Raghuvanshi
17 Jun 2023 07:49 PM
बुलंदशहर। जलेबी की दुकान में चर्बी से भरा थैला मिलने से हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने दुकान में चर्बी से भरा थैला रखकर उसे फंसाने और इलाके का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। इस बाबत पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कचहरी रोड पर है जलेबी की दुकान
मामला कचहरी रोड स्थित टीकम सिंह की जलेबी की दुकान का है। टीकम सिंह की दुकान पर एक चर्बी से भरा थैला पाया गया। दुकान में चर्बी मिलने से दुकानदार के होश उड़ गए। चर्बी पाए जाने पर इलाके में हड़कंप मच गया। टीकम सिंह ने आरोप लगाया कि यह सब उसे फंसाने की साजिश है। दुकानदार टीकम सिंह की तहरीर के बाद दर्ज मुकदमे में अखिल, अमित, सिद्धार्थ मोहित, राज कुमार का नाम शामिल है। फिलहाल हालात सामान्य है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम हो गई।
जांच में जुटी है पुलिस
पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। माहौल बिगाड़ने वाले लोगों पर त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने माहौल को बिगड़ने नहीं दिया। पिछले दिनों भी पुलिस को एक सूचना मिली थी, जिसमें कहा गया था कि नगर के मंदिर में मूर्तियां खंडित कर दी गई हैं। बराल के बाद यह दूसरी घटना थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो सूचना झूठी थी, जिसके बाद पुलिस ने झूठी खबर फैलाने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया था।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।