Bulandshahr News: गज़ब ही कर डाला इस चोर ने : कोर्ट और बार रूम के ताले तोड़ कर कर ली हजारों की चोरी
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:26 AM
Bulandshahr News: चोरों के इस कारनामे को सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल चोरों ने न्यायालय और बार रूम के ताले तोड़कर हजारों रुपए की चोरी कर ली। इस घटना के सामने आने के बाद सभी के मन में सवाल है कि आखिर कैसे चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
वाह रे चोर :कोर्ट और बार रूम के ताले तोड़ कर हो गई हजारों की चोरी
Bulandshahr News मामला बुलंदशहर के डिबाई का है। चोरों ने यहां पर ग्रामीण सिविल न्यायालय और बार एसोसिएशन रूम के ताले तोड़े और हजारों रुपए की चोरी कर ली। जैसे ही मामले की जानकारी हुई तो तत्काल पुलिस को खबर की गई। जानकारी के मुताबिक सामने आया है कि शाम के करीब सभी कर्मचारी न्यायालय का ताला लगाकर अपने अपने घर चले गए थे। सुबह जब सभी कर्मचारी पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो अंदर रखा इनवर्टर बैटरी और यूपीएस गायब थे। चोरों ने अंदर रखे सामान पर अपना हाथ साफ कर दिया था। मामले की जानकारी होते ही तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सामने आया कि चोरों ने परिसर से एक एलइडी भी चुरा ली है। मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले इन बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस अपना पुरजोर प्रयास कर रही है।
Bulandshahr News
पुलिस कर रही मामले में कार्यवाही
क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस लगातार कम कर रही है जिससे ऐसी वारदात लगातार कम होने की सूचना भी मिल रही है। अब इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खगली जा रहे हैं, लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों का पकड़ लिया जाएगा। Bulandshahr News
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।