Bulandshahr News : फर्श पर लिटाकर किया जा रहा था इलाज, अब हुई ये कार्रवाई
Treatment was being done by lying on the floor, now this action has been taken
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:14 AM
बुलंदशहर। डिबाई के सीएचसी में एक व्यक्ति का फर्श पर लिटाकर उपचार करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि मरीज जमीन पर लेटा हुआ है और वहीं उसको ड्रिप चढ़ाई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
नशे की हालत में अभद्रता और जमीन पर हो रहा इलाज
बुलंदशहर में तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि फर्श पर एक पीड़ित व्यक्ति पड़ा हुआ है। उसके हाथ में ड्रिप लगी हुई है। व्यक्ति बीमार है, उपचार के लिए आया है। उसको फर्श पर लिटाकर ड्रिप चढ़ाई जा रही है। वायरल वीडियो डिबाई सीएचसी का है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। उसके बाद सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं।
नशे की हालत में था हादसे में घायल व्यक्ति
सीएमओ विनय कुमार का कहना है कि दोपहर एक बजे हादसे में घायल एक व्यक्ति को सीएससी लाया गया। व्यक्ति नशे की हालत में था। व्यक्ति स्टाफ के साथ अभद्रता कर रहा था। काफी समझाने के बाद भी वह सहयोग करने के लिए तैयार नहीं था। व्यक्ति हादसे में घायल था तो उसका उपचार करना भी जरूरी था। व्यक्ति इलाज प्रक्रिया को भी नहीं पूरी होने दे रहा था। वह खुद ही फर्श पर लेट गया। इस घटना के दौरान ही उस शख्स का किसी ने वीडियो बनाया, जो वायरल हो गया। एक व्यक्ति के उपचार के दौरान इस तरीके का व्यवहार सामने आने के बाद तुरंत संबंधित थाने को खबर कर दी गई थी।
सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
वीडियो वायरल होने के बाद ना सिर्फ स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा, बल्कि सीएमओ विनय कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच यदि कुछ भी गलत पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।