पुलिस बन गई चोर ! अपने ही थाने के सिपाहियों की धर पकड़ में लगी पुलिस,मोटी रिश्वत लेकर फरार हुए दो सिपाही
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
04 Sep 2023 07:55 PM
Bulandshahr News : बुलंदशहर के ककोड़ थाना इलाके में दो गुटों में टकराव के बाद समझौते के एवज में दो सिपाहियों ने मोटी रकम रिश्वत ली थी। दोनों सिपाहियों पर कार्रवाई भी की गई थी लेकिन अब दोनों सिपाही फरार हो गए हैं। पुलिस लगातार उनकी धर पकड़ के लिए कार्यवाही कर रही है। सख्त कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मामले में थाने के दो सिपाहियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की गई थी। मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था।
रिश्वत लेने का है आरोप
Bulandshahr News
25 अगस्त 2023 को एक कहासुनी के बाद दो गुटों में आपसी भिड़ंत हो गई थी। मामला ककोङ थाना क्षेत्र के स्थित एक इंटर कॉलेज का था। यहां पर आठवीं और नवी के छात्रों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई थी जिसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंच गया था। एक पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। बाद में आरोप लगा कि मामले में ककोङ थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने मोटी रिश्वत ली। थाने के सिपाही सोनू बालियान और पुष्पेंद्र राठी ने छात्रों के परिजनों से प्रत्येक छात्र को जेल ना भेजने की एवज में रुपए लिए। कुल जमा रकम 60 हजार बताई गई। इस पूरे प्रकरण का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। मामला बुलंदशहर एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद तत्काल प्रभाव से सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया था और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपी सिपाहियों के खिलाफ थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया था जिसके बाद से ही दोनों आरोपी फरार है।
फरार पुलिस कर्मियों की धर पकड़ की कोशिश
Bulandshahr News
प्रारंभिक जांच के बाद ही दोनों को दोषी पाया गया था। निलंबन के साथ-साथ मुकदमा भी दर्ज हुआ था लेकिन तभी से दोनों सिपाही फरार चल रहे हैं। अब दोनों सिपाहियों की धर पकड़ के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है।