इजराइल फिलिस्तीन की जंग के बीच प्रशासन का मुस्लिम इलाकों में विशेष अलर्ट
Israel Palestine War Alert
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:39 AM
Israel Palestine War Alert: इजराइल फिलिस्तीन की जंग को लेकर बुलंदशहर में मुस्लिम इलाकों में पुलिस का विशेष अलर्ट देखने को मिला। इजराइल फिलिस्तीन की जंग को कई दिन हो चुके हैं। यह पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन रहा है। मासूम लोगों के मारे जाने पर सभी सवाल उठा रहे हैं। हालांकि इस्लाम को मानने वाले भारतीय मुसलमान धर्म को लेकर किसी के पक्ष या विरोध में नहीं हैं। वे किसी मजलूम पर जुल्म के विरोधी हैं। मुस्लिम धर्मगुरु और आम लोगों ने सभी मुल्कों के लिए अमन और चैन की दुआ मांगी है।
मुस्लिम इलाकों में विशेष अलर्ट
इजराइल और फिलिस्तीन की जंग चरम पर है। हमास के इजराइल पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल ने बीते कुछ दिनों में फिलिस्तीन के गाजा पर बमबारी की है। फिलिस्तीन समेत लेबनान और अन्य इलाकों में भी इसराइल बमबारी कर रहा है। इजराइल फिलिस्तीन की जंग के बीच मुस्लिम इलाकों में प्रशासन का विशेष अलर्ट देखने को मिला। शुक्रवार को जुमे की विशेष नमाज के समय के करीब मुस्लिम इलाकों में प्रशासन सख्त अलर्ट पर रहा। मुस्लिम धर्मगुरु और आम लोगों ने सभी मुल्कों के लिए अमन और चैन की दुआ मांगी। आम जनता का कहना है कि इस्लाम को मानने वाले मुसलमान आतंकवाद और दहशतगर्दी के पक्षकार नहीं है। वह किसी भी मजलूम पर हो रहे जुल्म के खिलाफ है। और सभी से शांति बनाने की अपील करते हैं। इसराइल और फिलिस्तीन की जंग के बीच मुस्लिम इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा को बढ़ाया गया और अलर्ट रहते हुए सख्त नजर रखी। स्पेशल अलर्ट के चलते जुम्मे की नमाज के दौरान अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा कई इलाकों में दिखी।
शांति की अपील करता हुआ भारत का मुस्लिम पक्ष
फिलिस्तीन और इजराइल में मौजूद जेरूशलम का इलाका जिओ पॉलिटिकलि और धार्मिक तौर पर कई धर्म और उसके मानने वाले लोगों के लिए अहम है। ऐसे में फिलीस्तीन और इजरायल की जंग का आगाज लोगों में चिंता का विषय बन गया है। इसी के चलते भारत के कई इलाकों में खासतौर पर मुस्लिम इलाकों में प्रशासन का विशेष अलर्ट है ताकि शांति बहाली में किसी भी तरीके की कोई समस्या ना आए। यदि कोई अनैतिक, लोकतांत्रिक काम करता हुआ दिखता है तो तुरंत उस पर कार्रवाई की जाए। भारत के मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि वह सभी से शांति की अपील करते हैं। साथ ही वह किसी भी तरीके के जुल्म और हिंसक कार्रवाई के खिलाफ हैं।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।