Bulandshahr : कोल्ड स्टोरेज गिरा, तीन मजदूर फंसे, बचाव कार्य जारी
Cold storage collapses, three laborers trapped, rescue work underway
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:06 AM
बुलंदशहर (उप्र)। बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके में एक शीतगृह (कोल्ड स्टोरेज) का एक हिस्सा गिर अचानक गिर गया। उसमें तीन मजदूर फंस गए। मौके पर राहत एवं बचाव का कार्य जारी है।
बचाव कार्य में जुटी हैं एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने रविवार को बताया कि कोल्ड स्टोरेज का एक हिस्सा गिर गया। उसमें तीन मजदूर अब भी फंसे हुए हैं। कोल्ड स्टोरेज का जो हिस्सा गिरा है, उसमें विदेशी गाजर का भंडारण हो रहा था। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम वहां इस काम में जुटी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि अंदर से फंसे लोगों की आवाज आ रही है। बचाव दल को पूरा विश्वास है कि वह तीनों मजदूरों को सकुशल बचा लेगा। उन्होंने बताया कि घटना की जांच करने और विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन के लिए अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक जांच समिति का गठन किया गया है। समिति यह देखेगी कि स्वीकृत मानचित्र से निर्माण में कोई अनियमितता तो नहीं है, और हादसा किन कारणों से हुआ।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।