Bulandshahr News : पूर्व विधायक के धरने पर बैठने के बाद बदला गया बिजली का टूटा खंभा
Bulandshahr News: Broken electric pole replaced after ex-MLA sitting on dharna
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:04 AM
Bulandshahr News : पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के धरने पर बैठने के बाद 11000 लाइन का बिजली का टूटा हुआ खंबा बदल दिया गया। यह खंबा कुछ दिनों पहले गिरने के कारण हो गया था छतिग्रस्त।
खंबा गिरने से हुआ था क्षतिग्रस्त
दरअसल बुलंदशहर सिटी क्षेत्र के भूङ के नजीमपुरा इलाके में मंगलवार को 11000 लाइन का एक खंभा गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया था। मोहल्ले के लोग मंगलवार को खंबा गिरने के बाद से ही अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहे थे लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बाद भी मोहल्ले के लोगों की सुनवाई नहीं हो रही थी। बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार मांग की गई लेकिन उन्होंने मांग पर कोई खास एक्शन नहीं लिया था।
Bulandshahr News :
पूर्व विधायक गुड्डू पंडित बैठे धरने पर
मोहल्ले के लोग की मांग पर कार्रवाई ना होने के बाद वे पूर्व विधायक गुड्डू पंडित जी के पास अपनी मांगों को लेकर पहुंचे। पूर्व विधायक गुड्डू पंडित जी इलाके के लोगों की बिजली के खंभे को तुरंत बदले जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। पूर्व विधायक के धरने पर बैठने के बाद विभाग में हलचल हुई और कुछ ही मिनटों के अंदर जर्जर हुआ खंबा बदल दिया गया। हाल में हुई बारिश के कारण इलाके के लोगों को डर था कि यदि यह खंबा जल्दी नहीं बदला गया तो कोई व्यक्ति किसी दुर्घटना का शिकार भी हो सकता है। निजामपुरा के लोगों ने कार्रवाई के बाद पूर्व विधायक गुड्डू पंडित जी को धन्यवाद भी दिया।
पूर्व विधायक की पत्नी चुनाव मैदान में
नगरपालिका से पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी अर्चना चुनाव मैदान में है। चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने कई बार भाजपा पर निशाना साधा है।