Bulandshahr News : दिल्ली में साक्षी की हत्या पर बुलंदशहर के खुर्जा में प्रदर्शन
Demonstration in Khurja of Bulandshahr on the murder of Sakshi in Delhi
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:23 AM
बुलंदशहर। देश की राजधानी दिल्ली में साक्षी नाम की लड़की को चाकुओं से गोदकर और पत्थर से मारकर बेरहमी से हत्या करने के मामले में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। हिंदू संगठनों का कहना है कि यह तालिबानी सोच का परिणाम है। कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। समस्त हिंदू समाज तथा हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन पहासू थाना प्रभारी को दिया है और हत्यारे साहिल को फांसी की सजा देने की मांग की है।
खुर्जा के पहासू थाना क्षेत्र में प्रदर्शन
दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नाम के एक 20 वर्षीय लड़के ने 16 वर्ष साक्षी नाम की लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। साहिल ने साक्षी के सिर पर पत्थर से भी कई वार किए थे। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी, जिसके बाद इस मामले पर राजनीति भी काफी गरमा गई थी। अब दिल्ली में हुई इस घटना पर बुलंदशहर में भी रोष देखने को मिल रहा है। साक्षी की हत्या मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी विश्व हिंदू परिषद, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया है। हिंदू संगठनों का कहना है कि लव जिहाद की बढ़ती हुई घटनाओं को रोका जाना बहुत ज्यादा जरूरी है।
हत्यारे को नहीं है कोई अफसोस
आपको बता दें कि साक्षी के हत्यारे साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि साक्षी के साहिल से ना बात करने पर साहिल नाराज था, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक मीडिया रिपोर्ट में यह भी छपा कि साहिल को अपने किए पर कोई अफसोस नहीं है। हिंदू संगठन इस घटना को लव जिहाद और अन्य सांप्रदायिक रंग से देख रहे हैं।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।